Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
तेज प्रताप के लिए भतीजी का रिश्ता लेकर लालू यादव के घर पहुंचे बाबा रामदेव!

योगगुरू बाबा रामदेव और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बीच रिश्तेदारी की अटकलें तेज हो गई हैं। बाबा रामदेव लालू यादव से मिलने पटना में 10 सकुर्लर रोड स्थित उनके घर गए, लेकिन मीडिया वालों को गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद ख़बर फैल गई कि बाबा रामदेव अपनी भतीजी की शादी का रिश्ता लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप के लिए लेकर आएं हैं।

हालांकि, बाबा रामदेव ने इसे मीडिया की फैलाई हुई अफवाह बताया और कहा कि वो लालू यादव की तबीयत का हाल लेने आए हैं। इस मामले में जब राबड़ी देवी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने मीडिया वालों को ही नसीहत दे डाली। बाबा रामदेव से मुलाकात की कुछ फोटो लालू यादव ने अपने ट्विटर पेज पर शेयर की और लिखा कि कुशलक्षेम पूछने के लिए बाबा का धन्यवाद।

मुलाकात के दौरान बाबा रामदेव ने लालू प्रसाद को सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टिकोण से देश के लिए धरोहर बताते हुए उनके आरोग्य रहने की आवश्यकता जताई। लालू प्रसाद से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए रामदेव ने लालू को सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टिकोण से देश के लिए धरोहर बताया।

उन्होंने कहा कि इस तरह की हस्ती का आरोग्य रहना देश की जनता के लिए आवश्यक है। इस अवसर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और लालू के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव उपस्थित थे। रामदेव ने लालू को आरोग्य रहने के नुस्खे बताए। लालू ने योग गुरु को फेसबुक के जरिए इसके लिए धन्यवाद दिया।

Share This News :