Homeवायरल न्यूज़,slider news,
आज से मंगल बदल रहे हैं अपनी चाल, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव

 à¤Šà¤°à¥à¤œà¤¾ और क्रोध का प्रतीक मंगल ग्रह 22 मार्च, रविवार को राशि परिवर्तन करने जा रहा है। मंगल ग्रह 22 मार्च रात्रि 10 बजकर 06 मिनट पर धनु राशि से निकलकर अपनी उच्चराशि मकर में प्रवेश करेंगे। मंगल मकर राशि में 04 मई रात्रि 08 बजकर 37 मिनट तक रहने के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के इस राशि परिवर्तन का हर राशि पर अच्छा और बुरा दोनों करह का असर देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं मंगल का यह राशि परिवर्तन किस राशि के जातक के लिए खुशखबरी तो किस राशि के जातक के लिए सचेत रहने का सकेंत लेकर आ रहा है। 

मेष राशि-  
मेष राशि के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन शुभ समाचार लेकर आ रहा है। इस राशि के लिए दशम भाव में मंगल का उच्चराशिगत होना कई तरह की कामयाबी के सकेंत दे रहा है। खासतौर पर मेष राशि के जातकों के लिए नौकरी में पदोन्नति के योग बनते नजर आ रहे हैं। लेकिन पारिवारिक कलह की वजह से मानसिक पीड़ा बढ़ सकती है।

वृषभ राशि- 
वृषभ राशि को मंगल कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिला सकता है। इस अवधि के मध्य सभी निर्णय दिल की बजाए दिमाग से लें। पराक्रम की वृद्धि तो होगी किंतु, झगड़े विवाद से बचें, यात्रा सावधानीपूर्वक करें।

मिथुन राशि- 
इस राशि के जातकों को मंगल प्रतापी एवं आक्रामक बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में झगड़े विवाद से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। 

कर्क राशि-
कर्क राशि के लिए मंगल कई मायनों में वरदान साबित होने वाला है। व्यापार में लाभ, कार्य क्षेत्र का विकास,सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नौकरी में पदोन्नति होगी। 

सिंह राशि-
सिंह राशि के लिए मंगल उनके विरोधियों का शमन करते हुए नजर आने वाले हैं। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपके पक्ष में हो सकते हैं। नौकरी में उन्नति और उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। 

कन्या राशि- 
राशि से पंचमभाव में मंगल शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता देंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल होगी। संतान संबंधी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। 

तुला राशि- 
तुला राशि को मंगल का ये राशि परिवर्तन मिलाजुला फल देने वाला सिद्ध होगा। कार्य व्यापार में भी स्थितियां सामान्य रहेंगी। भूमि भवन एवं वाहन के सुख प्राप्ति का योग बन रहा है। 

वृश्चिक राशि- 
वृश्चिक राशि के लिए मंगल बेहतरीन सफलता लेकर आ रहे हैं । मान सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ विदेश यात्रा का भी लाभ मिलेगाष

धनु राशि- 
राशि से धनभाव में मंगल का गोचर कुछ पारिवारिक कलह के संकेत देता नजर आ रहा है। हालांकि मंगल आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने में आपकी मदद करेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। 

मकर राशि- 
मकर राशि के लोग कोई भी बड़ा निर्णय भावनाओं में बहकर न लें, झगड़े से बचें। कार्य व्यापार की दृष्टि से यह युति बेहतरीन सिद्ध होगी। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा और कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में आने के संकेत।

कुंभ राशि- 
मंगल का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को अत्यधिक यात्राएं करवाने के साथ आर्थिक तंगी भी दे सकता है। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। 

मीन राशि- 
मीन राशि के लिए मंगल सभी अरिष्टों का शमन करने आ रहे हैं।  à¤µà¥à¤¯à¤¾à¤ªà¤¾à¤°à¤¿à¤• वर्ग और विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा समय है। 

 

Share This News :