Homeराज्यो से ,खास खबरे,
गृहमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में बाँटा यह सब

रविवार को ग्राम बरगांय और महेबा पहुंचकर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की । उन्होंने ग्रामीणों के बीच कहा,कि सभी लॉकडाउन का पालन करें। अपने घर पर ही रहें। वहीं दतिया शहर में गृहमंत्री ने सेंवढ़ा चुंगी के पास बस्तियों में पहुंचकर गरीबों को राहत सामग्री बांटी। उनकी समस्याओं का निराकरण किया। इसके पश्चात डॉ. मिश्रा दोपहर 3 बजे भांडेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपराउआ पहुंचे। उन्होंने ग्वालियर चंबल संभाग संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी से मुलाकात की। मंत्री डॉ. मिश्रा ने ग्राम उदगुवां, खमेरा डेरा और गरेरा में भी राशन सामग्री का वितरण किया।

Share This News :