Homeराज्यो से ,खास खबरे,
चक्रवाती तूफान अम्फान को लेकर मौसम विभाग ने दी अगले 6 घंटों के दौरान और तीव्र होने की जानकारी

भारत मौसम विभाग ने आज चक्रवाती तूफान अम्फान को लेकर ताजा जानकारी साझा की है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान अम्फान ने पिछले 6 घंटों में दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी और पड़ोस के इलाकों से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से उत्तर-उत्तरपश्चिमी इलाकों की तरफ रुख कर और भयानक रूप ले लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले 6 घंटे से बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भाग और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब तूफान अम्फान का रूप ले चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान आज से 20 मई तक राज्य में रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने आज बताया कि ‘सुबह के साढ़े 5 बजे से अब तक चक्रवात का केंद्र पारादीप के दक्षिण में 990 किलोमीटर और दीघा के दक्षिण-दक्षिणपश्चिमी में1140 किलोमीटर पर बना हुआ है। चक्रवात तूफान अम्फान अगले 6 घंटों के दौरान और तीव्र होने की संभावना है। वहीं 12 घंटों के बाद अम्फान भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा।

 

मौसम विभाग के मुताबिक, इससे पहले जानकारी दी थी कि अगले 12 घंटों के दौरान बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी और पड़ोस में तीव्र चक्रवाती तूफान अम्फान आने की संभावना है, ये चक्रवात कल सुबह यानी 18 मई (सोमवार) तक भयानक रूप ले लेगा। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में यह तूफान भारी तबाही मचा सकता है। पश्चिम बंगाल के मछुआरों को भी चेतावनी दी गई है कि वे 18 से 21 मई के बीच बंगाल की खाड़ी या पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में ना जाएं।

राज्य सरकार ने की ट्रेनें रोकने की मांग- ओडिशा में कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। चक्रवात के खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को इसको लेकर आगाह किया है। ओडिशा सरकार ने मांग की है कि राज्य से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को रोक दिया जाए।

Share This News :