Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
.'सुंदर मोड़ा दिखाकर बुजुर्ग आदमी से ब्याह कर दिया'

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा उपचुनाव का केंद्र बिंदु इन दिनों ग्वालियर-चंबल संभाग बन गया है. प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया का इलाका और उप चुनाव में सबसे ज़्यादा 16 सीटें होने के कारण यहां की जनता जिसका साथ देगी, उसी की सरकार प्रदेश में रहेगी. इस इलाके की जिस तेज़ी से कांग्रेस और बीजेपी घेराबंदी कर रही हैं उतनी ही तेज़ बयानबाज़ी भी हो गयी है.पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक ट्वीट पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने तंज कसा है.

 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, कमलनाथ, सिंधिया को धोखा देकर खुद मुख्यमंत्री बन गए थे. इसलिए उन्हें लग रहा है बीजेपी में भी ऐसा हुआ है. लेकिन हमने ऐसा नहीं किया कि सुंदर मोड़ा दिखकर बुजुर्ग आदमी से ब्याह कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अब टूटी और बिखरी है. अपना दोष दूसरों के सिर डाल रही है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह समझना जरूरी है कि कांग्रेस वो विद्यालय है, जहां कार्यकर्ता कितना ही पढ़ ले, फर्स्ट तो हेडमास्टर का बेटा ही आएगा.

Share This News :