Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सभी के प्रयास से हमारा ग्वालियर हो प्रदूषण मुक्त : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

ग्वालियर। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने आज प्रदूषण मुक्त ग्वालियर एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए साइकिल से शहर भ्रमण किया तथा आम जनों से आग्रह किया की सभी के सहयोग से हमारा शहर ग्वालियर प्रदूषण मुक्त बने इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। 

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि ग्वालियर शहर का विकास निरंतर चलता रहे तथा शहर के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मिलती रहे इसके लिए सभी के सम्मिलित प्रयासों की आवश्यकता है और इसी क्रम में आज और कल 2 दिन तक शहर के विभिन्न स्थानों पर लगभग 30 से अधिक विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।

Share This News :