Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कै. श्रीमंत माधवराव सिंधिया की जयंती मनाई गई, भजन संध्या समेत कई कार्यक्रम हुये

ग्वालियर। कै. श्रीमंत माधवराव सिंधिया का ७६ वां जन्म दिवस पर आज महानगर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही अम्मा महाराज की छत्री कटोराताल रोड पर सायं श्रद्धांजलि सभा के साथ भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने पिता स्व. माधवराव सिंधिया को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। 

कार्यक्रम में मप्र के मंत्री प्रद्युम्र सिंह तोमर, ओपीएस भदौरिया , भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, मुन्नालाल गोयल, इमरती देवी, अशोक शर्मा, बसंत खेमरिया, सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर भजन संध्या में महानगर के प्रसिद्ध गायक राजेन्द्र पारिख , शिन्नी कालविंट एवं डॉ. वीणा जोशी तथा अंकिता कैलासिया ने भजनों की अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सिंधिया परिवार की परंपरा अनुसार श्रीमंत सिंधिया ने चारों धर्म के धर्मगुरूओं का सम्मान भी किया। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद का वितरण किया। 

इस अवसर पर सभी लोगों ने श्रीमंत स्व. माधवराव सिंधिया को पुष्पांजलि भी अर्पित की । कांग्रेस नेता पुरूषोत्तम भार्गव, दोपहर १२ बजे से माधव अंधाश्रम में बच्चों को भोजन करवाया। वहीं एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता किशन मुदगल, सुरेन्द्र शर्मा, रामसुंदर सिंह रामू,पुरूषोत्तम भार्गव , श्याम सिंह चौहान, गुडडू वारसी , नवीन परांण्डे, रामनारायण मिश्रा आदि मौजूद थे।

Share This News :