Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री बोले, ‘ममता’ को अब आई हिंदुओं की याद, सिंधिया ने सही समय पर लिया निर्णय

ग्वालियर। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को अब हिंदुओं की याद आई है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ये बयान दिया है। दरअसल, ममता बनर्जी ने एक सभा में कहा था कि, वो दुर्गा-चंडी का पाठ करके ही घर से बाहर निकलती हैं। जिसके बाद से वो बीजेपी के निशाने पर हैं। नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि, ममता ने ही तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है, लेकिन अगर ये लोग भी ऐसी बात करते हैं, तो ये बीजेपी की जीत है। आपको बता दें बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को बीजेपी ने प्रभारी बनाया है। चुनाव प्रचार के बाद से लगातार नरोत्तम मिश्रा बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को साधने में लगे हुए हैं।

 

यह बीजेपी की जीत

प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अब हिंदुओं की याद आई है अब वो अपनी सभाओं में दुर्गा चंडी का पाठ करके घर से निकलने की बात कह रही है जबकि इन्होंने ही तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है टुकड़े टुकड़े गैंग को समर्थन किया है और जो लोग जिहादियों का समर्थन करते हैं वो ऐसी बात करें तो यह बीजेपी की जीत है।

Share This News :