Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मिलावट खोरों सावधान, अब आजीवन कारावास की होगी सजा

ग्वालियर : मध्यप्रदेश में आज से नकली व जहरीले दूध या खाद्य पदार्थों की विक्री व बनाने पर आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान हो गया है। आज मध्यप्रदेश के गजट नोटिफिकेशन दंड विधि मप्र संशोधन विधेयक २०२१ में इसका विधिवत प्रावधान हो गया है। 

इस संशोधन विधेयक के लिये तत्कालीन एसटीएफ पुलिस अधीक्षक अमित सिंह रीयल हीरो बनकर सामने आये हैं, जिन्होंने अपनी एसटीएफ पदस्थापना के दौरान भिंड में एक चिलर प्लांट पर रेड कर एफआईआर का प्रोवीजन नहीं होने पर भी धारा ४२० में प्रकरण दर्ज किया था और नेशनल सिक्योरिटी एक्ट में अरेस्ट किया था। 

जानकारी के मुताबिक इस प्रकरण के बाद पूरे मध्यप्रदेश में शुद्ध के लिये युद्ध अभियान चलाया गया था और आज राज्य सरकार ने इसके लिये विधिवत एक्ट भी बना दिया है। 

बताया जाता है कि भारतीय दंड संहिता १९६० की धारा में मिलावट , जहरीले नकली खाद्य पदार्थो की विक्री धारा २७२, २७३ के तहत असंज्ञेय अपराध थी, इसमें केवल जुर्माने की सजा थी, एफआईआर नहीं की सकती थी, अब आज गजट नोटिफिकेशन से इसे संज्ञेय अपराध बना दिया गया है और आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान किया गया है। इससे पहले केवल बिहार पश्चिम बंगाल व उडीसा में ही यह संज्ञेय अपराध था। 

अब मध्यप्रदेश में मिलावट करना, मिलावटी पदार्थ बेचना दोनों ही आजीवन कारावास के तहत दंडनीय होंगे, एक्सपायरी पदार्थ बेचने पर ५ साल की सजा का भी प्रावधान किया गया है।

इस प्रावधान से मिलावट रूकेगी : अमित सिंह

जहरीले व मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर मप्र में आज से एक नई शुरूआत हुई है। एक्ट बनने से अब मिलावटिये मिलावट करने से बचेंगे। इस सारे मामले में मैने ही आईपीसी में संशोधन करने का पूरा प्रस्ताव एक्ट बनाकर राज्य सरकार को भेजा था, इस पर आजीवन कारावास की सजा का प्रोवीजन रखा था, जो आज पूरा हुआ । 

जैसा ईओडब्ल्यू एसपी व पूर्व एसटीएफ एसपी ने बताया

Share This News :