Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आएंगे

ग्वालियर । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह गुरुवार को सुबह 9 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आएंगे और ग्वालियर से गोहद जाएंगे ।श्री सिंह गोहद में चल रहे जल आंदोलन में शामिल होंगे ।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक सिंह , जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा , बिधायक ओर पूर्व मंत्री लाखन सिंह , बिधायक डॉ. सतीश सिकरबार ,बिधायक प्रवीण पाठक , कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा , जिला कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल , अमर सिंह माहौर , वीर सिंह तोमर , चतुर्भुज धनोलिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित आदि ने श्री सिंह के स्वागत की अपील करते हुए सभी कांग्रेस जनों से स्टेशन पहुंच कर श्री सिंह का स्वागत करने का आग्रह किया है ।

Share This News :