Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पत्रकारों की हर समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर हल करूंगा :गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा

ग्वालियर (विनय शर्मा) ।मध्य प्रदेश पत्रकार संघ द्वारा ग्वालियर जिले के डबरा स्थित द एन डी ग्रांड होटल में शनिवार को मध्य प्रदेश पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के गृह एवं जेल संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ,क्षेत्रीय विधायक सुरेश राजे ,सहित संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र माथुर ,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष राज दुबे, संगठन प्रभारी मनोज चौबे, जिला अध्यक्ष श्याम सोनी एवं जिला डबरा इकाई कार्यकारिणी के समस्त पद अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों का सम्मान भी किया गया,और दैनिक अजयभारत के वार्षिक कैलेंडर का भी अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। 

कार्यक्रम में संगठन के द्वारा पत्रकार साथियों के हितों का ध्यान रखते हुए कवरेज करने के दौरान अभद्रता एवं दुर्भावनापूर्ण व्यवहार करने को लेकर गृह मंत्री से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कानून बनाकर पत्रकारों को सुरक्षा व्यवस्था देंने की मांग की गई, साथ ही प्रदेश भर में हर जिले में हर तहसील में पत्रकार भवन हो इसके लिए सरकार को मांगपत्र देकर मांग की गई। वही पत्रकारों के लिए पत्रकार कॉलोनी की भूमि आवंटन की बात रखी गई साथ ही जो छोटे मीडिया संस्थान वाले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ,प्रिंट मीडिया पत्रकार साथी है उनके विज्ञापन की भी बात संगठन के द्वारा रखी गई। इसके अलावा हाइबे पर लगे टोल बेरियलो पर पत्रकारों को संस्थानों के द्वारा जारी पहचान पत्र पर निःशुल्क निकलने की छूट दिए जाने की मांग की गई। दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर द्वारा पत्रकारों को फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स माना जाए और प्रदेश के सभी पत्रकारों को निशुल्क वैक्सीनेशन किया जाए,की बात राखी गई।  

इस पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम इन सभी मांगों को मुख्यमंत्री से अवगत कराकर विचार कर जल्द ही हल निकालने की कोशिश करेंगे।

कार्यक्रम में पधारे संभाग भर के हर जिले से आए पत्रकार साथी जिसमें भिंड, मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर,श्योपुर, शिवपुर ,दतिया, निवाड़ी, ग्वालियर ,से पधारे तमाम पत्रकार साथियों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में मौजूद रहे कार्यक्रम की भव्यता बनाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।मध्य प्रदेश पत्रकार संघ संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा और प्रदेशाध्यक्षसुरेन्द्र माथुर ने इस सफल आयोजन के लिए सभी पत्रकार साथियों का आभार माना है।

Share This News :