Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का जीवन परिचय : जन्मदिन विशेष

ग्वालियर (विनय शर्मा) : भारतीय जनता पार्टी के संकटमोचक के नाम से प्रसिद्ध , प्रख्यात कद्दावर नेता व मध्यप्रदेश सरकार के यसस्वी गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के जन्मदिन पर उनका जीवन परिचय आप सभी के लिए -

डॉ. नरोत्तम मिश्रा का जन्म १५ अप्रेल, १९६० को ग्वालियर में हुआ था। डॉ. शिवदत्त मिश्रा के पुत्र डॉ. नरोत्तम मिश्रा एम.ए., पी.एच.डी. हैं। कविता में उनकी विशेष अभिरुचि हैं। डॉ. मिश्रा का मुख्य व्यवसाय कृषि है।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा वर्ष १९७७-७८ में जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के छात्रसंघ के सचिव एवं सन् १९७८-८० में म.प्र.भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रान्तीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। डॉ. मिश्रा वर्ष १९८५-८७ में म.प्र. भाजपा की प्रान्तीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। वे वर्ष १९९० में नवम विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए तथा लोक लेखा समिति के सदस्य रहे। डॉ. मिश्रा वर्ष १९९० में विधान सभा में सचेतक भी रहे।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा वर्ष १९९८ तथा २००३ में विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा को एक जून, २००५ को मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के मंत्रिमण्डल में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

डॉ. मिश्रा को ४ दिसम्बर, २००५ को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा को २८ अक्टूबर २००९ को पुनः श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलवाई गयी।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा क्षेत्र से चतुर्दश विधानसभा के सदस्य चुने गये। उन्होंने २१ दिसम्बर, २०१३ को केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।      

डॉ. मिश्रा ने 21 अप्रैल 2020 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्री-मंडल में केबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

वर्तमान में श्री मिश्रा पर गृह , जेल , विधि एव विधायी कार्य व संसदीय कार्य विभाग हैं ।

Share This News :