Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कोरोना संकट में जनता का हौसला और उनका संबल बढाये कार्यकर्ता- मंत्री तोमर

ग्वालियर । वैश्विक महामारी कोरोना के दूसरे काल में जनता के साथ खडे़ रहकर जागरूक करने का कार्य करें, ये संकट का समय है इस समय जनता का हौसला और उनका संबल बढाने का कार्य प्रत्येक कार्यकर्ताओं को करना चाहिए। साथ ही जनता को बताए कि प्रदेश की सरकार अस्पतालों में मरीजों के लिए पूरी व्यवस्थाएं कर रही है। पर्याप्त संख्या में बिस्तर के साथ ही आॅक्सीजन और जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडेसिवर की पर्याप्त उपलब्धता हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। यह बात आज मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों की बैठक में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कही।

श्री तोमर ने पदाधिकारियो से कहा कि इस संकट की घडी में भी विपक्ष जनता को भ्रमित कर रहा है। जो बेहद निंदनीय है। ऐसी परिस्थिति में हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ जाती है कि हम जनता के साथ खडे़ रहे। जनता को समझाएं कि इससे घबराएं नही। प्रदेष़्ा की सरकार और भाजपा संगठन जनता के साथ खडे है।

ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने मंडल पदाधिकारियो से कहा कि वे स्वयं सकारात्मक एवं सुरक्षित रहे तथा जनता को सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाएं। शासन की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करे और आम जनता को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि 1 मई से 18 वर्ष से अधिक्र उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हो रही है, इसलिए आप सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। 

 à¤¬à¥ˆà¤ à¤• में जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने कहा कि पिछले साल भी पार्टी कार्यकर्ताओ ने सेवा का अनुपम उदाहरण दिया था। भाजपा इस संत्रास के काल में जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग के लिए खड़ी है। 

 

इस अवसर पर पारस जैन, डॉ लोहिया, अशोक जादौन, दीपक शर्मा, डॉ अरविंद राय, राकेश माहौर, डॉ राकेश रायजायदा, डॉ हरिमोहन पुरोहित, मंडल अध्यक्षगण उमेश भदौरिया, हरिओम झा, जयंत शर्मा, प्रयाग तोमर, ब्रजमोहन शर्मा, विकास गिरि, सतीश साहू, चेतन मंडलोई, मनोज मुटाटकर उपस्थित थे।

Share This News :