Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने बड़ौनी में 4 करोड़ 46 लाख की लागत से बने सीएचसी भवन का लोकार्पण किया

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने बड़ौनी में 4 करोड़ 46 लाख की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। वहीं, 10 बेड के ऑक्सीजन वार्ड का भी शुभारंभ किया गया। गृहमंत्री ने अस्पताल में तैनात नर्स की आरती उतारी। इस मौके पर समर्थकों से भवन व ऑक्सीजन वार्ड का फीता कटवाया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और डॉक्टरों से चर्चा की।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि अब बड़ौनी को आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होगी। उन्होंने यह भी कहा कि बड़ौनी के आसपास के क्षेत्र के भर्ती होने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवा के लिए भटकना नहीं होगा। मरीज, जिन्हें उपचार के दौरान ऑक्सीजन की आवश्यकता होगी उन्हें आसानी से ऑक्सीजन की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने इस मौके पर दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन का भी शुभारंभ किया। इन मशीनों का उपयोग कोरोना के मरीजों के उपचार में किया जा सकेगा।

Share This News :