Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
एमपी में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं कहाँ से चल रहीं है मुझे नहीं मालूम :सिंधिया

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि एमपी में नेतृत्त्व परिबर्तन की चर्चाएं कहाँ से चल रही हैं , मुझे कुछ मालूम नहीं है ।जहां तक सरकार और संगठन का सबाल है तो दोनों बेहतर काम कर रहे हैं ।श्री सिंधिया ने कहा कि कोविड नियन्त्रण के लिये शिवराज जी ने जो मेहनत की है ,जिसकी जितनी तारीफ की जाय कम है। बहुत शानदार तरीके से सीएम के साथ मंत्री ,विधायकों और पार्टी कार्यकताओं ने काम किया वह सराहनीय है ।उन्होंने कहा कि कोविड की दूसरी बेब में अच्छा काम हुआ है और अभी इसके खिलाफ जंग जारी रखना है ।

आज ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि चाहे सीएम हों ,चाहे नरेंद्र सिंह जी हों या हम सब मिलकर काम कर रहे हैं ।में भी जिलों को अपनी तरफ से एम्बुलेंस दे रहा हूँ ।हमारा सबका उद्देश्य जनसेवा करना है ।उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचने का एक ही उपाय है और बो है टीकाकरण ।सभी लोग टीका जरूर लगबायें । यही बचाव का अश्त्र ओर शस्त्र है। एक सबाल के जबाब में श्री सिंधिया ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और सीएम शिवराज जी से विकास के मुद्दों, कोरोनॉ संकट समेत अन्य मुद्दों पर अच्छी चर्चा हुई है ।

यूपी के कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद के भाजपा में शमिल होने के सबाल पर श्री सिंधिया ने कहा कि उन्होंने मेरे सहयोगी के रूप में काम किया, मेरे छोटे भाई हैं और पारिवारिक रिश्तों के साथ राजनीतिक रूप से एक ही दल में साथ हैं ।उन्होंने कहा कि बे एक ऐसे राजनीतिक दल में आये हैं जिसकी कमान पीएम नरेंद्र मोदी जी के हाथ में है । श्री मोदी , बीजेपी अध्यक्ष नड्डा जी और अमित शाह देश को विकास और प्रगति के राश्ते पर आगे ले जा रहे हैं ।

रेत के अवैध उत्खनन के सबाल पर श्री सिंधिया ने कहा कि में हमेशा अबैध रेत उत्खनन के खिलाफ रहा हूँ । उन्होंने कहा कि जो लोग रॉयल्टी जमा कर रहे हैं, उनकी सरकार को मदद करनी चाहिये और सख्ती के साथ अबैध रेत उत्खनन को रोका जाना चाहिये ।में इस संबंध में सीएम से बात करूंगा ।

विमान तल पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री सिंधिया का जोरदार स्वागत किया । 

Share This News :