Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले, कांग्रेस का मूल मकसद हिंदुओं की धार्मिक आस्था के साथ छेड़छाड़

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हिंदुओं की आस्था के केंद्रों पर राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह ही नहीं, पूरी कांग्रेस विवाद खड़े करती रही है। दिग्विजय सिंह आज राममंदिर पर सवाल कर रहे हैं। पहले उन्होंने कश्मीर पर आपत्तिजनक बयान दिया था। कांग्रेस का मूल मकसद सिर्फ हिंदुओं की धार्मिक आस्था के साथ छेड़छाड़ करना है।मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से नीचे आ रहा है। पिछले 24 घंटे में 528 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए केस 224 हैं, संक्रमण दर अब 0.31% जबकि रिकवरी दर 98.4% है। 15 जिलों में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। मध्य प्रदेश सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है, जो कोरोना से पीड़ित लोगों के पक्ष में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान कर उनको लागू कर रही है। वहीं कांग्रेस कोरोना महामारी में भी जनहितैषी फैसलों पर सवाल उठा रही है और हर मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रही है

Share This News :