Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस ने कबीरदास जयंती मनाई, विधायक डॉ. सिकरवार ने पुष्पांजलि अर्पित की और 151 लोगों का किया सम्मान

ग्वालियर । नगरनिगम के वार्ड नंम्बर 21 के दुल्लपुर ओर वार्ड 23 के कवीर आश्रम में आज कबीरदास जयंती पर कांग्रेस विधायक डॉ.सतीश सिकरवार ओर अन्य कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित की । पुष्पांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर सिंह माहौर ,पूर्व पार्षद चतुर्भुज धनोलिया , रामप्रसाद ठेकेदार , विजय माहौर समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की ।इस मोके पर डॉ. सिकरवार ने कहा कि कविरदास जी एक महान संत थे । समाज को एक साथ चलने की प्रेरणा दी । उनके दोहे ओर भजन से लोगों को प्रेरणा मिलती थी ।आज उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है ।कवीर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में आश्रम के सन्त सूरत राम सेनी, सन्तोसी लाल मास्टर , कौशल सिसोदिया , सुनील रामपुरिया , कमलेश इन्दोरिया , पंचम भदौरिया समेत कई कार्यकता मौजूद रहे । विधायक डॉ सिकरवार ने 151 लोगो का सम्मान किया ।कार्यक्रम वार्ड 23 के कवीर आश्रम गल्ला कोठार थाटीपुर में किया गया । कार्यक्रम का संचालन सुनील रामपुरिया ने किया ओर आभार रामअवतार ने व्यक्त किया ।

Share This News :