Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
29 मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन कर मप्र बना नंबर वन : जयभान सिंह पवैया

ग्वालियर : भाजपा का ई -चिंतन शिविर शनिवार को स्थानीय उत्सव भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी आशुतोष ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मप्र शासन महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने बताया कि मप्र एमएसपी देकर किसानों को सर्वाधिक सपोट किया, वही स्टीट वेंडर को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिभर्र बनाया। सूक्ष्म एवं लघु उद्योग को ब़ढ़ावा दिया जिसमें 45000 लोगों को लाभ हुआ। 1550 लाख रुपया प्रवासी मजदूरों के खाते में डाले। 29 मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन कर मप्र नम्बर वन बना, वहीं उन्होंने कांग्रेस को आ़ड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा का विरोध करते -करते देश का विरोध करने लगे। धारा 370/35 ए पुनः लागू करने की बात करने लगे, भारत विरोधी लोगों का समर्थन करने लगे। इसी कारण प्रदेश एवं देश की जनता ने कांग्रेस को सिरे से नकार दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने बताया कि ई -चिंतन शिविर 6 सप्ताह चलेगा, वहीं उन्होंने आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सेवा अभियान के तहत प्रत्येक मंडल में 5 स्थानों पर जल स्त्रोतों की सफाई करना है। उन्होंने कहा कि एक दिन में 1675000 टीकाकरण कराकर विश्व कीर्तिमान जो भारत ने स्थापित किया है। उसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष महत्व है। हमारे कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर जाकर लोगों को पीले चावल देकर जागरूक किया।

Share This News :