Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गंदे पानी पर बोले प्रद्युम्न, मैं जेल तक हो आया, मेरे मंत्री रहते नहीं मिले साफ पानी मेरा पद पर रहना बेकार

शहर में आज भी गंदे पानी की समस्या बरकरार है, मैं गंदे पानी से निजात दिलाने को लेकर किए गए आंदोलन में जेल तक हो आया। अभी मैं मंत्री हूं लेकिन इसके बाद भी गंदा पानी आ रहा है तो मेरा मंत्री रहना बेकार है। मैं अपने पद पर रहूं या नहीं रहूं यह आप अधिकारी तय कर लें। गंदे पानी को मैं बर्दास्त नहीं करूंगा, पानी की व्यवस्था के लिए अलग से अधिकारी नियुक्त करें। यह बात मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एलीवेटेड रोड़ को लेकर नगर निगम प्रशासक आशीष सक्सेना एवं निगमायुक्त व प्रभारी कलेक्टर शिवम वर्मा से कही। एलीवेटेड रोड को लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि एलीवेटेड रोड के लूप पाइंट सिविल अस्पताल हजीरा पर स्वर्ण रेखा नाले को पाटकर पार्किंग स्थल व हाथ ठेला की व्यवस्था की जाए जिससे हजीरा से किलागेट तक जाम से भी निजात मिल सके। बैठक में सीइओ जिला पंचायत किशोर कान्याल, मुख्य अभियंता सेतु निगम संजय खांडे, एडिशनल एसपी पंकज पाण्डे, आदि मौजूद थे।मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने लक्ष्मीबाई प्रतिमा से ट्रिपल आईटीएम तक बनाई जा रही एलिवेटेड रोड का प्रजेंटेशन देखा। एलिवेटेड रोड के प्रथम फेज में 6 किलाेमीटर रोड का निर्माण 447 करोड़ की लागत से किया जाना है। दो जगह हजीरा सिविल अस्पताल व रानीपुरा पर लूप पॉइंट बनाये जा रहे हैं। जहां से शहर के नागरिक एलिवेटेड रोड पर आवागमन के लिए चढ़ व उतर सकेंगे। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहाकि नगर निगम के सहयोग से सिविल अस्पताल हजीरा एवं स्वर्णरेखा नाल को पाटकर सौंदर्यीकरण करें तथा एक नया चौराहा बनाया जाए। उन्होने कहा कि एलिवेटेड रोड के पिलर बनाते समय सीवर चैम्बरों का विशेष ध्यान रखा जाए, साथ ही विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य भी समय पर कर लिया जाए।मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने निर्देश दिए कि रात के समय स्ट्रीट लाइटों को देखे एवं जहां पर बंद हैं उन्हें चालू करें। साथ ही उन्होंने कचरे को लेकर भी नाराजगी जताई है। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहाकि जगह-जगह गंदगी पड़ी हुई है, कचरे के ढीये लगे हुए हैं। उन्हें खत्म कर वहां पर सौंदर्यकरण किया जाए। साथ ही सड़कों पर कचरा फैंकने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाए।

 

पानी की लाइनों का करें मिलान

 

वार्ड-6 व अन्य क्षेत्रों के पानी की समस्या का स्थाई निराकण किया जाए, टंकियो को पूरा भरकर नियमित समय पर पेयजल की सप्लाई की जाए। अमृत योजना के तहत डाली जा रही पानी की लाइनों का मिलान जहां जहां रह गया है, उसको शीघ्र डीएमए मिलान कर चालू कराएं। साथ ही एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें, जो प्रतिदिन पेयजल व स्वच्छता से संबंधित समस्याओं का निराकरण करे। इसके साथ ही उन्होंने ग्वालियर विधानसभा में ग्वाला नगर बसाने का भी निर्देश दिए हैं शहर में स्मार्ट सिटी के द्वारा स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं, परंतु उनका रख-रखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है इसके लिए विद्युत विभाग और नगर निगम आपस में समनवय कर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करें, जो स्ट्रीट लाइटों से संबंधित समस्याओं का निराकरण करें।

Share This News :