Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ऊर्जा मंत्री तोमर से मिले नरोत्तम मिश्रा, स्वास्थ्य के संबंध में ली जानकारी

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार मुलाकातों का दौर लगातार जारी है, मिली जानकारी के मुताबिक आज मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) से मुलाकात की है, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंत्री प्रदुम सिंह तोमर का हाल-चाल जाना।

 

मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के आवास पर पहुंचे नरोत्तम मिश्रा

 

बता दें कि आज मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के आवास पर पहुंचे, कल हुए हादसे के संबंध में आज गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के निवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम पूकल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हो गए थे हादसे का शिकार

 

बताते चले कि कल मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) हादसे का शिकार हो गए थे, ग्वालियर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर नीचे गिर गए, इस घटना के बाद तत्काल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अस्पताल ले जाया गया था।

 

मंच से गिरे थे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

 

जानकारी के मुताबिक जीवाजी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ग्वालियर का उद्घाटन का था, बताया जा रहा था है कि मंच पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, प्रदेश सरकार के मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक शेजवलकर मौजूद थे वही मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मंच पर विराजमान थे, जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो ऊर्जा मंत्री अपने समर्थकों की ओर देखते हुए उतरने लगे, इसी समय उनका पैर फिसला और वे मंच से गिर गए, हादसा कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंत्री तोमर के नीचे उतरने के दौरान हुआ था। छी।

Share This News :