Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दिल्ली बुलावे की बात पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुझे कुछ नहीं मालूम

मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन दौरे के लिए रवाना हो गए थे, लेकिन दिल्ली से फोन आने के बाद उन्होंने उज्जैन, देवास और इंदौर का दौरा निरस्त कर दिया। मंगलवार सुबह वे उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शन करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से चर्चा के दौरान दिल्ली बुलावे की बात पर कहा कि उन्हें कुछ नहीं मालूम। 

Share This News :