Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
क्या ऊंचा दिखने का खेल हुआ शुरू ? सिंधिया के साथ का पोस्ट किया डिलीट

ग्वालियर (विनय शर्मा) : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी ऑफिसियल फेसबुक पेज से यह पोस्ट हटा दिया , शायद उन्हें बाद में यह समझ आया कि इस पोस्टर में सिंधिया जी का कद उनसे ऊंचा दिख रहा है कहीं ऐसा हकीकत में न हो जाए कि पार्टी में सिंधिया उनसे ऊपर दिखने लगें व पार्टी में उनका कद श्री तोमर से ऊपर हो जाए। इस कारण उन्होंने यह पोस्टर हटा कर खुद के साथ खिंचवाया हुआ फ़ोटो डालकर श्री सिंधिया को कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दी। अभी तो एक दिन भी नहीं हुआ और ऊंचा दिखने का मुकाबला शुरू हो गया है आगे न जाने क्या क्या और देखने को मिलेगा। 

Share This News :