Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिले कांग्रेस नेता गोविन्द सिंह और लखन घनघोरिया

मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने आज (बुधवार) प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बंद कमरे में चर्चा हुई। राजनीतिक गलियारों में दोनों की मुलाकात के चर्चा है। वहीं, पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया भी नरोत्तम मिश्रा से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। राजनीतिक जानकार तीनों नेताओं की इस मुलाकात के सियासी मयाने निकाल रहे हैं।

हालांकि, गृहमंत्री नरोत्त मिश्रा ने ट्वीट करते हुए इस मुलाकात का सामान्य बताया, उन्होंने लिखा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ.गोविंद सिंह जी और श्री लखन घनघोरिया जी आज सुबह निवास पर पधारे। उनसे मुलाकात कर समसामयिक विषयों पर चर्चा कीमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलों के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नामों पर भी चर्चा की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष की रेस में पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह का नाम सामने आने के बाद उनके गृह जिले में विरोध भी शुरू हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाने की मांग का प्रस्ताव पास कर दिया है। वहीं, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्रीराम बघेल ने गोविन्द सिंह पर जिले में पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पार्टी से उनके निष्कासन की मांग भी कर चुके हैं। बता दें कि इस समय कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए सज्जन सिंह वर्मा और नेता प्रतिपक्ष के लिए गोविंद सिंह के नाम की अटकलें चल रही हैं।।

Share This News :