Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बाढ़ के हालातों का जायजा लिया ,अफसरों से की चर्चा - मुरैना पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोमर

मुरैना । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के ऊपर भले ही देश की कृषि अर्थव्यवस्था को और उन्नत बनाने और किसानों की आय को दोगुना करने की चुनौती है लेकिन वह अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की चिंताओं को दूर करना नहीं भूलते हैं*।

 

 

*दिल्ली में इस समय संसद का मानसून सत्र चल रहा है और इस दौरान लगातार विपक्ष हंगामा कर रहा है। इधर मुरैना और श्योपुर जिलों में बाढ़ ने तबाही ला दी है*। इसे देखते हुए केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे जे तहत मुरैना पहुंच गए हैं ओर अफसरों से चर्चा कर बाढ़ की स्तिथि पर चर्चा कर जानकारी ली ।

 

लोकसभा की कार्यवाही समाप्त होते ही श्री तोमर नई दिल्ली से मुरैना के लिए रवाना हो गए। श्री तोमर शुक्रवार शाम 7:00 बजे मुरैना पहुंचें । इसके बाद वह मुरैना जिले के अम्बाह,पोरसा के ग्रामीण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात भी करेंगे। बुधवार,गुरुवार को उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र मुरैना ओर श्योपुर के हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में किसी तरह की कमी ना होने देने के निर्देश भी दिए।

Share This News :