Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मध्य प्रदेश के बालाघाट में आठ लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी पुलिस को दी बधाई

भोपाल। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार सुबह मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि बालाघाट के बहेला और बिरसा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में इनामी नक्सली संदीप कुंजाम पकड़ा गया है। इस पर मध्य प्रदेश में 3 लाख और छत्तीसगढ़ में 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस सफलता के लिए बालाघाट पुलिस को बधाई और शुभकामनाएं। सरकार प्रदेश में नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार आपरेशन चला रही है और उसे सफलता भी मिल रही है।गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इन दिनों विचित्र स्थिति में है। वो संवाद के विषय पर हंगामा करती है और हंगामे के विषय पर संवाद। कमल नाथ नए विधायक भी सदन की परंपरा व आचरण सीख गए हैं लेकिन आप अभी तक नहीं सीखे। सोनिया गांधी को मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी के बारे में पुनर्विचार करना ही चाहिए।

Share This News :