Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री चौहान ने ग्वालियर के लाखन सहित अन्य बाढ़ प्रभावित लोगों से किया संवाद

ग्वालियर । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला मुख्यालय श्योपुर से सिंगल क्लिक के जरिए ग्वालियर-चंबल संभाग सहित प्रदेश के सभी जिलों के बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में ऑनलाइन 23 करोड़ 19 लाख रूपए की राहत राशि पहुँचाई। जिसमें ग्वालियर जिले के 1677 बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में पहुँची एक करोड़ 83 लाख रूपए से अधिक राशि शामिल है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्योपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केन्द्रीय कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की मौजूदगी में ग्वालियर जिले की जनपद पंचायत डबरा के ग्राम सेंमरी निवासी श्री लाखन सिंह सहित संभाग के अन्य जिलों के बाढ़ प्रभावित लोगों से संवाद किया। साथ ही सरकार की ओर से मिली राहत और सर्वे के संबंध में जानकारी ली। प्रदेश सरकार अब तक बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में 52 करोड़ रूपए से अधिक राशि पहुँचा चुकी है। 

 

चिंता न करें आप सबको संकट से पार निकालकर ले जायेंगे 

 

 à¤®à¥à¤–्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि कोरोना महामारी की वजह से आर्थिक तंगी जरूर है, पर चिंता न करें आप सबको बाढ़ आपदा के संकट से पार निकालकर ले जायेंगे। प्रदेश सरकार राहत देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। बाढ़ से हुए हर प्रकार के नुकसान की भरपाई करने की सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है। सरकार ने तत्काल सर्वे कराकर राहत पहुँचाने का काम किया है, जिसमें समाज का भी सहयोग मिला है। तात्कालिक तौर पर बाढ़ प्रभावित परिवारों को 6 हजार रूपए, 50 किलो अनाज व रोजमर्रा जरूरतों का अन्य सामान मुहैया कराया गया है। साथ ही सर्वे के आधार पर आर्थिक राहत भी खातों में पहुँचाई गई है। 

 

सहायता के लिए तीन सूत्रीय रणनीति 

 

 à¤µà¥€à¤¡à¤¿à¤¯à¥‹ कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों की मदद और खराब हुई अधोसंरचना को फिर से खड़ा करने के लिये प्रदेश सरकार ने तीन सूत्रीय रणनीति बनाई है। पहला काम हर बाढ़ प्रभावित परिवार के नुकसान की भरपाई करने के लिये राहत, दूसरा काम जिन लोगों के मकान बाढ़ में उजड़ गए हैं उनके फिर से नए मकान बनवाकर पुनर्वास और तीसरा काम बाढ़ से ध्वस्त हुई अधोसंरचना मसलन सड़क, विद्युत लाईन, पुल-पुलिया, अस्पताल, स्कूल व आंगनबाड़ी भवन इत्यादि बनवाना। श्री चौहान ने कहा बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुँचाने के लिये सरकार ने 12 विभागों को जोड़कर टास्क फोर्स बनाया है। उन्होंने कहा तात्कालिक राहत के साथ-साथ मकान बनाने के लिये एक लाख 20 हजार, दुधारू पशु की मृत्यु पर 30 हजार, बैल की मृत्यु पर 25 हजार, बकरा-बकरी इत्यादि की मृत्यु पर 3 हजार रूपए की आर्थिक राहत दी जा रही है। साथ ही फसल नुकसान की भरपाई भी सरकार आरबीसी के प्रावधानों के तहत करेगी। 

 

दावे-आपत्तियों का निराकरण भी सुनवाई कर करें 

 

 à¤®à¥à¤–्यमंत्री श्री चौहान ने सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश दिए कि सर्वे का काम पूरी पारदर्शिता एवं संजीदगी के साथ पूर्ण कराएं। सर्वे सूची पंचायत भवन पर चस्पा कर दावे-आपत्तियां ली जाएं। साथ ही प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण विधिवत सुनवाई कर किया जाए, जिससे सभी संतुष्ट हो सकें। उन्होंने स्थानीय क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से भी इस काम में सहयोग करने का आग्रह किया। 

 

खेतों में जमा हुई सिल्ट सरकार अपने खर्चे पर हटवायेगी 

 

 à¤®à¥à¤–्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बाढ़ प्रभावित लोगों को यह भी भरोसा दिलाया कि जिन किसानों के खेतों में बाढ़ की वजह से सिल्ट जमा हो गई है उसे हटवाने का काम भी सरकार अपने खर्चे पर करेगी। 

 

आपदा के समय सरकार ने मदद पहुँचाने की हर संभव कोशिश की – केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर 

 

 à¤•ेन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रकृति पर किसी का जोर नहीं चलता। पर हर लोक कल्याणकारी सरकार का दायित्व है कि आपदा के समय प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द हर संभव मदद पहुँचाए। इस पैमाने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह खरी उतरी है। केन्द्र सरकार ने भी इसमें हर संभव मदद की है। समाज ने भी इस आपदा से निपटने में हाथ बटाया है। 

 

ग्वालियर के लाखन बोले हमें समय पर भरपूर मदद मिली 

 

 à¤®à¥à¤–्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर जिले की जनपद पंचायत डबरा के ग्राम सेमरी निवासी श्री लाखन सिंह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। लाखन सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि मुझे 50 किलोग्राम आटा, दाल, मसाले, साबुन, मिट्टी का तेल व कपड़े जिला प्रशासन ने मुहैया कराए हैं। साथ ही अब तक 12 हजार 600 रूपए की नगद आर्थिक सहायता भी हमें मिल चुकी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जब इनसे पूछा कि आप सर्वे से संतुष्ट हैं तब लाखन बोले कि हमारा पूरा गाँव सर्वे से संतुष्ट है। सर्वे की सूची भी पंचायत भवन पर चस्पा की गई है। 

 à¤²à¤¾à¤–न ने बाढ़ की भयावहता बयां करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया कि गत 2 व 3 अगस्त की दरम्यानी रात में बाढ़ आई तो पूरा गांव पानी से घिर गया। गांव के दो लोग एक टापू पर सो रहे थे। उनके चारों ओर 10 से 15 फीट तक पानी जमा था। ऐसे कठिन हालात में यदि जिला प्रशासन ने उन्हें निकालने के लिये बचाव दल व नाव नहीं भेजी होती तो शायद ही ये लोग आज हमारे साथ होते। लाखन का कहना था कि उस रात पानी की गर्जना से हमारी नींद खुली, जब देखा तो हमारे घर के आस-पास 10 फीट तक पानी भरा था। जैसे-तैसे मैं अपनी पत्नी सुनीता और दो बेटियों व एक बेटे को लेकर सियावरी माता मंदिर परिसर में पहुँच पाया। हमारी जान तो बच गई पर सब कुछ बाढ़ की भेंट चढ़ गया। ऐसे कठिन हालात में सरकार के हाथ हमारी मदद के लिए आगे बढ़े और हमारे परिवार को टूटने से बचा लिया। सरकार से मिली मदद को गिनाते-गिनाते उनकी आंखें भर आईं। लाखन का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में भी आ गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान को कलेक्टर श्री सिंह ने अवगत कराया कि जल्द ही लाखन को मकान बनाने के लिये एक लाख 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर कर दी जायेगी। 

 

ग्वालियर जिले के 2 हजार 734 परिवारों को अब तक 2.57 करोड़ की मदद 

 

 à¤œà¤¿à¤²à¥‡ में बाढ़ से प्रभावित 2 हजार 734 लोगों को सरकार की ओर से अब तक 2 करोड़ 57 लाख रूपए की आर्थिक राहत मुहैया कराई जा चुकी है। जिसमें से 1677 बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गुरूवार को एक क्लिक के जरिए पहुँचाई गई एक करोड़ 83 लाख रूपए से अधिक राशि शामिल है। 

 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इनकी रही मौजूदगी 

 

 à¤¯à¤¹à¤¾à¤ कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल तथ सर्वश्री देवेश शर्मा व भूपेन्द्र जैन सहित जिला स्तरीय क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी के अन्य सदस्यगण मौजूद थे। साथ ही कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री किशोर कान्याल, नगर निगम आयुक्त श्री आशीष तिवारी व अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। सेमरी निवासी बाढ़ प्रभावित श्री लाखन सिंह भी व्हीसी में उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने श्री लाखन सिंह को दी गई सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Share This News :