Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज से दतिया ओर ग्वालियर के दौरे पर

ग्वालियर । मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 20 अगस्त से 21 अगस्त 2021 तक जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। 

 à¤¨à¤¿à¤°à¥à¤§à¤¾à¤°à¤¿à¤¤ कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 20 अगस्त 2021 को रात्रि 12.40 बजे भोपाल से सचखंड एक्सप्रेस द्वारा डबरा के लिए प्रस्थान कर प्रातः 5 बजे डबरा पहुंचेगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 9 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10 बजे आप श्री गोविन्द ज्ञानानी (मानसरोवर कॉलौनी) के निवास पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रातः 10.20 बजे आप बग्गीखाना दतिया में आयोजित शिवलिंग निर्माण के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रातः 10.40 बजे आप गुगौरिया धर्मशाला में आयोजित पार्थिव शिवलिंग निर्माण के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रातः 11 बजे आप श्री रामू शर्मा पार्षद (हाउसिंग बोर्ड कालौनी) द्वारा आयोजित पार्थिव शिवलिंग निर्माण के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रातः 11.20 बजे आप श्रीमती अनीता अहिरवार द्वारा भाण्ड़ेर रोउ़ पर आयोजित शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रातः 11.40 बजे वार्ड 27 खलकापुरा हरिजन बस्ती बाल्मीक मोहल्ला में आयोजित शिवलिंग निर्माण के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12 बजे आप श्री राधाकांत अग्रवाल के निवास (मंदिर) पर आयोजित पार्थिव शिवलिंग निर्माण के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे एवं भाण्डारा प्रसाद ग्रहण करेंगे। दोपहर 1 बजे आप दतिया निवास पर पहुंचेगे (आरक्षित)। अपरानह 3 बजे आप ग्राम जिगना में श्री सोनू यादव के निवास पर जायेंगे। सायं 4 बजे आप डबरा पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सायं 7 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर सायं 7.30 बजे दतिया पहुंचेगे और कुशवाहा समाज द्वारा ठंड़ी सड़क कालीमाता मंदिर में आयोजित भण्ड़ारे में सम्मिलित होंगे। रात्रि 9 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9.30 बजे डबरा पहुंचेगे। 

 à¤—ृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 21 अगस्त 2021 को प्रातः 9.30 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भंेट करेंगे। प्रातः 10.30 बजे आप माँ पीताम्बरा माई एवं शनि मंदिर में दर्शन करेंगे। प्रातः 11 बजे आप ग्राम डंगराकुआं में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण करेंगे। दोपहर 12 बजे आप पटवारी फार्म दतिया में नर्सिग कॉलेज ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे आप दतिया निवास पर पहुंचेगे (आरक्षित)। अपरान्ह 3.30 बजे आप स्थानीय शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 4 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 4.30 बजे डबरा पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सायं 7 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर रात्रि 7.30 बजे दतिया पहुंचेगे और गहोई वाटिका में श्री अशोक कमरिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे, भोजन करेंगे। रात्रि 9 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9.30 बजे डबरा निवास पर पहुंचेगे। 

 à¤—ृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 22 अगस्त 2021 को प्रातः 9 बजे डबरा से लखेश्वरी माता के मंदिर चिटोली (भितरवार) के लिए प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे लखेश्वरी माता मंदिर पहुंचेगे और पूजन, दर्शन, प्रसाद आदि कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। दोपहर 12 बजे आप लखेश्वरी माता मंदिर से डबरा के लिए प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे डबरा निवास पर पहुंचेगे (आरक्षित)। अपरान्ह 3 बजे से सायं 6.30 बजे तक पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सायं 7 बजे आप डबरा से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और कलेक्टर, आयुक्त नगर निगम, अन्य अधिकारियों के साथ अटल स्मारक स्थल चयन हेतु स्थल का निरीक्षण करेंगे। रात्रि 9 बजे आप ग्वालियर शहर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 23 अगस्त 2021 को आप रात्रि 12.30 बजे ग्वालियर से भोपाल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान कर प्रातः 5.40 बजे भोपाल पहुंचेगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share This News :