Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृह मंत्री ने कहा-इंदौर में जिसकी पिटाई हुई, उसके पास मिले दो आधार कार्ड

इंदौर में चूड़ी बेचने वाले युवक की पिटाई के मामले में सरकार का सख्त रूख सामने आया है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जिसकी पिटाई हुई है, उसने महिलाओं से छेड़छाड़ की थी। हाथ में चूड़ी पहनाने की आड़ में आरोजित के द्वारा एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत की गई थी। इसके बाद ही स्थानीय लोगों ने उनकी तलाशी ली,उसने अपनी पहचान भी छुपाई थी। उसके पास से दो आधार कार्ड मिले हैं। यह पहचान छुपाने का गंभीर मामला है। कानून अपना काम कर रहा है।उन्होंने कहा कि गृह विभाग को मिली रिपोर्ट के अनुसार, एक विशेष समुदाय का वह व्यक्ति हिंदू नाम रखकर चूड़ियां बेच रहा था, जिसके कारण सारा विवाद हुआ। पहचान छुपाने के पीछे की मंशा की जांच की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि ऐसी क्या आवश्यकता थी कि वह व्यक्ति पहचान छुपाकर घूम रहा था। देश में ऐसी कोई मजबूरी नहीं है कि कोई व्यक्ति पहचान छुपाकर कहीं जाए। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Share This News :