Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सियासी हलचल : अरुण यादव को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कह दी ये बात

मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है, जिसके बाद से प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा इसको लेकर तंज कस रही है। इसी बीच प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। 

 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हताशा के दौर में आ गई है कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हो गए है। कांग्रेस में भगदड़ का माहौल है आपने खंडवा और जोबट का देख लिया अब आगे आगे देखिए होता है क्या? इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को भी अड़े हाथों लिया।  

 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछड़े वर्ग के नेताओं को अपमानित करना कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है, जहां तक अरुण यादव जी के उपचुनाव लड़ने से इंकार की बात है तो इसकी पटकथा कमलनाथ जी और उनके समर्थक बहुत पहले से ही लिख रहे थे। कमलनाथ रेस लगाने की चुनौती देते है और खुद की पार्टी में ढाई घर चलते है। अगर आप किसी के जमीर पर हमला करोगे तो वह ‘अरुण यादव’ ही बनेगा।

 

गौरतलब है कि अरुण यादव के खंडवा से चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान के बाद पार्टी ने अब पूर्व विधायक राज नारायण सिंह को उम्मीदवार बनाने का मन बना लिया है। बताया जा रहा है कि खंडवा सीट के लिए पूर्व विधायक राज नारायण सिंह और मौजूदा विधायक सचिन बिरला का नाम पैनल में रखा था। लेकिन पार्टी ने राज नारायण सिंह के नाम पर अपनी सहमति दे दी है। 

 

कहा जा रहा है कि राज नारायण सिंह, दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं और ऐसे में खंडवा सीट पर कांग्रेस की जीत का दारोमदार दिग्विजय सिंह पर होगा। वहीं, दूसरी तरफ अगर अरुण यादव, राजनारायण के नाम पर राजी होते हैं तो आज उनके नाम की घोषणा हो सकती है। 

Share This News :