Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पंजाब के CM पर बरसे नरोत्तम मिश्रा- 'जाम लगवाना और खुलवाना, दोनों चन्नी के नियंत्रण में'
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जाम लगवाना और जाम खुलवाना दोनों पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नियंत्रण में है. गौरतलब है कि पीएम मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी. जिसके बाद से सियासत गरमा गई है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.
डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने कल एक टीवी चैनल पर श्री चन्नी को देखा. वे एक रिपोर्टर को साथ में बिठाकर जाम खुलवाने गए थे. उन्होंने सिद्ध कर दिया कि जाम लगवाना और जाम खुलवाना दोनों उनके नियंत्रण में हैउन्होंने कहा कि श्री चन्नी को इस काम में महारत हासिल है और ये उन्होंने मीडिया के जरिए सिद्ध कर दिया है..