Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
काँग्रेस सरकारों को रिमोट से चलाती है : गृहमंत्री मिश्रा
ग्वालियर (विनय शर्मा) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा कांग्रेस आलाकमान को रिपोर्ट करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को आड़े लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकारों को रिमोट से चलाती है। मीडिया से बात करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने जैसे पहले मनमोहन सिंह को रिमोट से चलाया लगभग वही स्थिति पंजाब की हो गई है।उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति आलाकमान को पीएम के मामले की रिपोर्ट कर रहा है इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस कैसे सरकारों को रिमोट कंट्रोल पर चलाती है।