जावेद अख़्तर को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की हिदायत, "आप कला पर ध्यान दें कलाकारी पर नहीं "
ग्वालियर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर गीतकार जावेद अख्तर के ट्वीट से एक बार फिर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. पीएम की सुरक्षा में चूक मामले पर उन्होंने सवाल खड़े किए और मामले में एक खास धर्म के लोगों को भी जोड़ दिया. इसके बाद वो बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं. मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पीएम पर किए ट्वीट पर उलटा उनसे सवाल पूछ लिया और उन्हें जाहिल कह दिया.उन्होंने आरोप लगाया कि जावेद अख़्तर जी, देश में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी घटनाओं पर खामोशी रखते रहे हैं और प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा चूक पर आपकी निंदनीय टिप्पणी कर रहे हैं. वो टुकड़े-टुकड़े गैंग के स्लीपर सेल वाली मानसिकता प्रदर्शित करते हैं. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आप कला जगत से आते हैं, इसलिए कला पर ध्यान दें, कलाकारी पर नहीं. मिश्रा ने कहा पीएम की सुरक्षा पर चूक को लेकर वो जिस तरह से जाहिलों जैसी बात कर रहे हैं, उससे उनकी मानसिकता पता चलती है. मुंबई पर हमला, कसाब पर, गोधरा कांड जैसे मामलों पर जिसने कभी एक शब्द नहीं कहा, उस समय इनकी जुबान पर ताले लग जाते हैं. वो अब ऐसे ट्वीट कर रहे हैं.