Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ऊर्जा मंत्री तोमर की पदयात्रा शुरू

ग्वालियर (विनय शर्मा) : मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रदुम्मन सिंह तोमर ने आज सुबह कोटेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना करने और संत ,महात्माओं से आशीर्बाद लेने के साथ ही ग्वालियर से दतिया तक के लिये पद यात्रा शुरू करदी है ।हजारों लोगों की भीड़ के साथ शुरू हुई पदयात्रा का जगह ,जगह स्वागत हो रहा है ।बतादें की 4 अप्रैल से 7 अप्रैल तक पद यात्रा कर 7 अप्रैल को शाम 4 बजे पीताम्बरा माई के दर्शन कर आमलोगों की सुख सम्रद्धि की कामना करेंगे । कोटेश्वर मंदिर पर महंत रामसेबक महाराज दंदरौआ सरकार ओर संत कृपाल सिंह महाराज ने आशीर्बाद दिया । पदयात्रा में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा , पूर्व बिधायक द्वय रमेश अग्रवाल ,रामवरन सिंह गुर्जर ,किशन मुदगल ,जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी समेत हजारों कार्यकर्ता साथ चल रहे हैं ।रास्ते में लोगों से मुलाकात कर बिजली से सम्बंधित समस्याएं सुनेंगे ओर उनका निराकरण करबायेंगे ।

Share This News :