Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
'हमारे त्योहारों में ही हिंसा क्यों?', बुलडोजर कार्रवाई को गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ...

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले उपद्रवियों के घर पर बुलडोजर चलने के बाद राजनीति तेज हो गई है. तमाम विपक्षी दल राज्य की सत्तासीन शिवराज सिंह चौहान सरकार को निशाना बना रहे हैं. पहले रामनवमी पर हिंसा और फिर बुलडोजर के जरिए हुई कार्रवाई पर प्रश्न चिन्ह लगाने वाले राजनेताओं को प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जवाब दिया है.

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'सिर्फ हमारे त्योहारों के दौरान ही हिंसा क्यों की जाती है?' मिश्रा ने कहा, 'रामनवमी साल में एक बार आती है लेकिन इस दिन देश भर में 12 जगहों पर दंगा हो जाता है. रामनवमी पर मांसाहारी खाने को लेकर जेएनयू में बवाल होता है. ये सब हमारे त्योहारों के दिनों में ही क्यों होता है.'

Share This News :