Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सीएम चौहान का विदेश दौरा रद्द होने पर नरोत्तम मिश्रा ने दिया रिएक्शन.....कही ये बात

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का विदेश दौरा रद्द होने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि, पिछड़े वर्ग के हितों के लिए मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार कृत संकल्पित है।

 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री विदेश दौरा रद्द होने पर कहा कि, "पिछड़े वर्ग के हितों के लिए मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार कृत संकल्पित है। माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने सुप्रीम कोर्ट के विषय को गंभीरतापूर्वक लेकर अपनी विदेश यात्रा स्थगित की है।"

 

उन्होंने आगे कहा कि, "पिछड़ों को गले लगाकर पीठ में छुरा भोंकने का काम कांग्रेस शुरू से करती आई है। मध्यप्रदेश का पिछड़ा वर्ग कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के पिछड़ा वर्ग विरोधी चरित्र को अच्छी तरह से जान और समझ चुका गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस दौरान एमपी में खुल रहे NIA की ब्रांच को लेकर कहा कि, "नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की ब्रांच मध्यप्रदेश में जल्द खुलने जा रही है। प्रदेश में NIA सूफ़ा और JMB जैसे आतंकी संगठनों की गतिविधियों की जांच कर रही है।"

 

नरोत्तम मिश्रा ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि, "प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर धोखा देने वाली कांग्रेस आज युवाओं के भरोसे को खो चुकी है।"

है।"

Share This News :