Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम ने मंच छोड़ा : फिर दिखी गृहमंत्री की नाराजगी ?

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सम्मान समारोह के बीच ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के मंच से चले जाने का वीडियो सामने आया है। कार्यक्रम CM हाउस में हुए पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह में दिखी। कार्यक्रम के अंत में जब CM का भाषण खत्म हुआ तो गृहमंत्री ने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का हाथ पकड़ा और उन्हें CM के करीब कर चुपचाप जाने लगे। मंत्री रामखेलावन पटेल ने उन्हें रोका भी, लेकिन वे नहीं रुके। हालांकि, समर्थकों का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं। अन्य कार्यक्रम में देरी न हो जाए इसलिए वे जल्दी वहां से चले गए, वैसे भी तब कार्यक्रम का समापन ही होने वाला था।

Share This News :