Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम मिश्रा ही हमारे ''मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और डीजीपी हैं: कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक

ग्वालियर (विनय शर्मा) : भगवान परशुराम जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने जमकर एक दूसरे की तारीफ के पुल बांधे। विधायक प्रवीण पाठक ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बारे में यह तक कह दिया कि वे ही हमारे 'मुख्यमंत्री हैं गृहमंत्री हैं और डीजीपी भी वही हैं'। पूरा समाज उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखता है।कांग्रेस विधायक ने इस मौके पर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने भी कांग्रेस विधायक पाठक की बातों का समर्थन करते हुए कहा है कि समाज के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। समाज के लोग अपनी किसी भी परेशानी के लिए उन्हें भोपाल, ग्वालियर, दतिया और डबरा कहीं भी मिल सकते हैं। उनके दरवाजे सजातीय बंधुओं के लिए हमेशा खुले हैं।

Share This News :