Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आतंकवादी संगठनों को दी चेतावनी, कही ये बड़ी बात!
प्रदेश के गृह और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा इंदौर दौरे पर आए, जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए आतंकवादी संगठनों को सख्त चेतावनी दी. गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, अलकायदा कायदे में रहेगा, तो फायदे में रहेगा, यहां कोई भी आतंकवादी संगठन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, नाम निशान मिट जाता है, देश के ऊपर हमला करने की सोचें नहीं कभी. बता दें की बीजेपी प्रवक्ता द्वारा की गई टिप्पणी के चलते आतंकी संगठन अलकायदा ने भारत में आतंकी गतिविधियां करने की चेतावनी दी है.