Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बंद कमरे में हुई गोपनीय बैठक, सिंधिया-पवैया की नजर आई जुगलबंदी

ग्वालियर(विनय शर्मा) : ग्वालियर में होटल के बंद कमरे में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके कट्‌टर विरोधी जयभान सिंह पवैया के बीच गजब की जुगलबंदी नजर आई। संगठन की गोपनीय बैठक में दोनों एक दूसरे के पास बैठकर बातचीत करते हुए नजर आए। जबसे सिंधिया भाजपा में आए है। इस तरह किसी बैठक में दोनों एक साथ बैठकर संगठन के लिए चर्चा करते हुए पहली बार नजर आए हैं।बैठक मे बीच में सिंधिया बैठे हुए हैं उनके एक तरफ उनके कट्‌टर विरोधी व महाराष्ट्र के सहप्रभारी जयभान सिंह पवैया बैठे हुए हैं। पहली बार किसी बैठक में इन दोनों को पास बैठे और एक दूसरे के साथ बातचीत करते हुए व्यस्त देखा है।

यह संठगन की बैठक है। इसमें सिंधिया के अलावा दो सिंधिया समर्थक नेता ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, बीज निगम के मुन्नालाल गोयल थे, जबकि इनके अलावा पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैय, संगठन प्रभारी जीतू जिराती, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी नजर आए हैं। मीडिया को बैठक की कवरेज करने से मना कर गेट बंद कर लिए गए हैं। बैठक से निकलकर भी संगठन के नेता कुछ नहीं बोल रहे हैं। इतना पता लगा है कि नगरीय निकाय चुनाव में कुछ सीटों के पेंच फंसने पर यह बैठक बुलाई गई थी।

दोंनो दिग्गजो को इस तरह साथ देखकर लोग हैरान हैं व यह बैठक भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share This News :