Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पूर्व मंत्री पवैया ने बताया महापौर प्रत्याशी का नाम घोषित होने में देरी क्यों

ग्वालियर : संभागीय कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया से जब मीडिया से ग्वालियर के नाम पर सहमति बनने में फंस रहे पेच पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि भाजपा में बहुत महिला कार्यकर्ता सक्रिय हैं इसलिए मंथन चल रहा है उन्होंने कांग्रेस द्वारा पहले प्रत्याशी घोषित किये जाने पर कहा कि पहले घोषणा से कोई जीत निश्चित थोड़ी हो जाती है। उन्होंने ये भी कहा की जहाँ सामान्य पद है और सामान्य वर्ग का योग्य, जिताऊ उम्मीदवार है तो उसे ही उतारा जा रहा है जहां अपवाद होगा तो उस हिसाब से नाम तय होगा।

Share This News :