Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पूर्व मंत्री पवैया ने भाजपा महापौर प्रत्याशी को दी शुभकामनाएं

ग्वालियर । भाजपा महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया ने श्रीमती सुमन शर्मा के महापौर पद की प्रत्याशी घोषित होने के बाद उनके निवास पहुंच कर उनसे मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी ।श्री जयभान सिंह पवैया ने भाजपा महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती सुमन शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पार्टी के निर्णय का स्वागत करते हैं और श्रीमती सुमन शर्मा के रूप में शहर को एक प्रबुद्ध और सक्रिय महापौर मिलेगा । उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की विजय के लिए प्राण पर से जुट जाएं । उन्होंने आगे कहा कि श्रीमती सुमन शर्मा प्रतीक हैं लेकिन इस लड़ाई में हर कार्यकर्ता को परिश्रम का संकल्प लेना चाहिए

Share This News :