गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने न्यू कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया नीम का पौधा
ग्वालियर विकासपथ न्यूज़ : एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज बुधवार को अपने गृह जिले (दतिया) पहुंचे हैं, जहां उन्होंने नीम का पौधा लगाया है। जिसके बाद उन्होंने सभी को पौधरोपण करने के लिए अपील की है ।
बता दें कि, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह अपने गृह जिले दतिया के न्यू कलेक्ट्रेट परिसर में नीम का पौधा लगाया। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए दी है। इस खास अवसर पर कलेक्टर संजय कुमार सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और प्रशासन के अधिकारी भी पौधरोपण में सहभागी बनें। यहां मौजूद सभी से पौधरोपण करने की अपील की।
इसके अलावा नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए बनी विशेष समितियों की आज बैठक की। इसके साथ ही समिति सदस्यों से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुगम और व्यवस्थित रूप से संचालित करने को लेकर चर्चा की व आवश्यक निर्देश दिए।