Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
JMB आतंकियों की गिरफ्तारी पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
ग्वालियर (विनय शर्मा) : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जेएमबी के 2 आतंकवादियों की गिरफ्तारी कल हुई है, जबकि 6 संदिग्धों पर अभी भी निगरानी चल रही है. उन्होंने कहा कि एमपी में किसी भी स्लीपर सेल को स्लीप करने की अनुमति नहीं है, हमारे अधिकारियों और पुलिस का केंद्रीय पुलिस बल के साथ बहुत अच्छा तालमेल बना हुआ है. यहां पर कोई स्लीपर स्लीप नहीं कर सकता है. मार्च में जो 7 आतंकी पकड़े गए थे तभी से ये रडार पर थे.
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा लॉकडाउन में जो लोग बाहर से आए थ, उन पर निगरानी की जा रही है 6 संदिग्ध लोग अभी भी निगरानी पर हैं. आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी, पुलिस और जांच एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हैं.