Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बिहार की राजनीति पर MP में सियासत, नरोत्तम मिश्रा ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, पढ़ें गृहमंत्री ने क्या कहा

भोपाल. बिहार की राजनीति को लेकर मध्य प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी ने नीतीश के इस फैसले को बिहार के लिए गलत करार दिया है, कांग्रेस ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की शुरुआत की थी. अपनी आत्म सुरक्षा के लिए नीतीश कुमार ने फैसला लिया है. बिहार की राजनीति पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमने कोशिश की थी बिहार को अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाएं, लेकिन नीतीश कुमार लालटेन युग की तरफ ले जाना चाहते हैं. ऐसे लोगों की तरफ से जा रहे जिन्होंने बिहार को चारागाह का बना दिया. नीतीश कुमार ने कुर्सी की चाह में फिर से बिहार को एक घोटाले की तरफ ले जाने की कोशिश की है.

Share This News :