Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया ओर नरेंद्र तोमर में जारी है शीत युद्ध

ग्वालियर ।दो केंद्रीय मंत्रियों जयोतिरादित्य सिंधिया ओर नरेंद्र सिंह तोमर में इन दिनों शीत युद्ध चल रहा है। बजह मुरैना में मेयर ओर अध्यक्ष का भाजपा का चुनाव हारना ओर ग्वालियर में श्री तोमर की पसंद का मेयर ओर अध्यक्ष का उम्मीदबार बनाना है। यह बात अलग है कि ग्वालियर में भाजपा मेयर का चुनाव हार गई और कांग्रेस की भितरघात से भाजपा अध्यक्ष का चुनाव जीत गई । कहा जा रहा है कि इन चुनाव के नतीजों को लेकर दोनों के बीच कड़वाहट बड़ी है। दोनों नेताओं के समर्थक एक दूसरे नेता से दूरी वनाकर रखते हैं ।हाल ही में सभापति बने मनोज तोमर भी नरेन्द्र सिंह तोमर गुट से हैं। श्री सिंधिया हरिपाल को सभापति बनाने के लिए लगे थे, लेकिन नहीं चली और फिर बाजी श्री तोमर के हाथ चली गई। इसका भी मलाल श्री सिंधिया को है।

Share This News :