Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
यह होटल नहीं यह है भाजपा कार्यलय

ग्वालियर (विनय शर्मा) : जी हां हम बात कर रहे हैं ,एक ऐसे भाजपा कार्यालय की जो फाइव स्टार होटल सा लग रहा है। यह भाजपा कार्यालय संभाग का पहला कार्यालय होगा जो जो कई सुबिधाओं से लैस होकर पूरी तरह हाईटेक होगा ।प्रदेश के गृहमंत्री डॉ.नरोतम मिश्रा ने आज दतिया में बन रहे भाजपा कार्यालय का पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण किया ।निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। दतिया के विकास की फेहरिस्त अब इतनी लंम्बी हो चुकी है। एक खबर में समेटा नहीं जा सकता है। दतिया अब विकास की पायदान पर टॉप पर आ गया है। दृढ़ संकल्प ओर कठोर परिश्रम करके दतिया की जनता की भावनाओं के अनुरूप विकास को गति जन,जन के चहेते दादा ने दी। जगत दादा के दिल में दतिया है ओर जनता के दिलों में राज करते हैं दादा।

Share This News :