नीव अग्रवाल का निधन : विधायक डाॅ. सिकरवार ने पीड़ित परिवार को साढ़े छह लाख रूपये की मदद की
ग्वालियर। ग्वालियर के व्यवसायी मनोज अग्रवाल के पुत्र नीव अग्रवाल का आज थाईलैंड के बैंकाक हाॅस्पीटल इलाज के दौरान निधन हो गया है। महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिकरवार ने दो लाख रूपये, विधायक डाॅ. सतीश सिरकवार के छोटे भाई सुमावली के पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार ‘नीटू’ ने दो लाख रूपये की पीड़ित परिवार को नकद सहायता प्रदान की। इसके अलावा विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने अन्य सहयोगियों से परिवार हाॅस्पीटल के संचालक डाॅ. दीपक यादव से एक लाख रूपये, व्यवसायी राजू कुकरेजा से एक लाख रूपये एवं जी.वाय.एम.सी क्लब के सचिव रंजीत पंजबानी से पचास हजार रूपये पीड़ित परिवार को उपलब्ध करवायें हैं। यानि कुल साढ़े छहः लाख रूपये विधायक डाॅ. सिकरवार ने पीड़ित परिवार को उपलब्ध करवाये हैं। उधर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नीव के निधन पर दुख जताया है और कहा है कि भारत लाने के लिये हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। डॉ.सिकरवार ने नीव अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक जताया है और मृत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की ओर पीड़ित परिवार इस दुःख को सहन करने की भगबान शक्ति प्रदान करे । महापौर डॉ.श्रीमती शोभा सिकरवार ने नीव अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख जताया और कहा कि हम सब दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।