Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्रीतम लोधी बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित, ब्राह्मणों को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

ग्वालियर के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतम लोधी ने ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान दिया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष भाजपा पर हमलावर था। साथ ही लोधी के बयान पर ब्राह्मण संगठनों ने भी नाराजगी जताते हुए कई जगह विरोध प्रदर्शन किए। इस बीच पार्टी ने लोधी के बयान को गलत बताते हुए उनको नोटिस जारी किया था। इस पर लोधी ने अपने बयान पर लिखित में माफी मांगते हुए ब्राह्मणों को देवतातुल्य बताया था।उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था। इसके बावजूद बीजेपी ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इस मामले बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि समाज विशेष के संबंध में जो बात कही हैं। पार्टी उससे कभी भी सहमत नहीं हो सकती है। पार्टी ने सदैव सभी धर्मों का सम्मान किया है। पार्टी सद्भाव की बात करती है। प्रीतम लोधी के बयान पर पार्टी ने उनको नोटिस जारी किया था। लोधी ने माफी मांगी थी। इसके बावजूद पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

Share This News :