क्या नरोत्तम मिश्रा होंगे अगले मुख्यमंत्री ? यह कारण बनाते मुख्यमंत्री पद का दावेदार
ग्वालियर : 'पार्टी मुझे दरी बिछाने को कहेगी, तो शिवराज सिंह चौहान दरी बिछाने को भी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का काम मानकर करेगा। दिल्ली जाओगे कि वहां जाओगे, मुझे कहीं नहीं जाना। पार्टी कहेगी कि जैत (शिवराज का गृह ग्राम) में रहो, तो जैत में रहूंगा। पार्टी कहेगी कि भोपाल में रहो, तो भोपाल में रहूंगा। मुझे कोई अहं नहीं।' मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा संसदीय बोर्ड से हटाने के सवाल पर यह बात कही। वे शनिवार को भोपाल में एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं होनी चाहिए। इसके पहले शिवराज भाजपा संसदीय बोर्ड के नौ साल से सदस्य थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप पार्टी के कार्यकर्ता हो तो पार्टी ही तय करती है कि किसे क्या काम करना है। जो भूमिका पार्टी तय करती है उसे करना हमारा काम है। हटाना और रखना ये संगठन की एक सामान्य प्रक्रिया है।
संसदीय बोर्ड से हटाए जाने के बाद से ही इसके अलग अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं, लोगों को लगता है कि अब भाजपा मध्यप्रदेश में सीर्श नेतृत्व बदलना को बदलना चाहती है व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर कोई नई चेहरा देखने को मिलेगा, जिसमे प्रदेश गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का नाम प्रदेश की जनता में सबसे आगे है। मध्यप्रदेश की जनता नरोत्तम मिश्रा को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। जिस तरह उत्तरप्रदेश में कट्टर हिंदुत्व की छवि रखने वाले योगी आदित्यनाथ हैं उसी तरह मध्यप्रदेश में डॉ नरोत्तम मिश्रा की छवि उसी प्रकार हिंदुत्व वादी व सनातनी व्यक्तित्व की है जिससे आम आदमी काफी जुड़ाव महसूस करता है। देखना होगा आने वाले समय मे भाजपा किसे क्या जिम्मेदारी देती है व कौन किस भूमिका में दिखाई देता है।