Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
महाकाल की शाही सवारी में ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे पूज

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से सावन-भादो मास में निकलने वाली सवारी के क्रम में इस बार 22 अगस्त सोमवार को अंतिम शाही सवारी निकलेगी। बाबा महाकाल की शाही सवारी के स्वागत के लिए 7 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 100 से अधिक स्वागत मंच लगेंगे। प्रशासन के अधिकारियों ने स्वागत मंच से स्वागत करने वाले लोगों से चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए है। शाही सवारी में पूजन के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन पहुचेंगे।

 

बाबा महाकाल की शाही सवारी का मार्ग भी करीब 7 किलोमीटर लंबा हो जाता है। इस दौरान भगवान महाकाल का स्वागत करने के लिए सवारी मार्ग पर इस बार भी करीब 70 से अधिक स्वागत मंच रहेंगे। भीड़ को देखते हुए शनिवार शाम को कंट्रोल रूम पर स्वागत मंच बनाने वाले लोगों के साथ एडीएम संतोष टेगोर सहित पुलिस के अधिकारियों ने चर्चा कर निर्देश दिए हैं। सवारी मार्ग पर स्वागत मंच बनाने वाली समिति श्रद्धालुओं को किसी भी तरह का प्रसाद वितरण नहीं करेगी। इसके अलावा प्रत्येक स्वागत मंच की साइज 6 बाय 8 की रहेगी। मंच पर केवल स्वागत करने वाले 10 लोग हैं खड़े रह सकेंगे। स्वागत मंच पर पुलिस प्रशासन ने केवल दो स्पीकर लगाने के निर्देश दिए हैं।

 

सिंधिया करेंगे पूजन

 

महाकाल मंदिर की अंतिम और शाही सवारी के लिए देश भर से श्रद्धालु उज्जैन पहुचेंगे . इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शाम 5 बजे रामघाट पर पहुंचकर सवारी का पूजन अर्चन कर 6 बजे तक इंदौर लौट जाएंगे।

 

पुलिस प्रशासन ने संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया

 

बाबा महाकाल के अंतिम शाही सवारी में क्राउड मैनेजमेंट को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन का पूरा ध्यान लगा हुआ है। जिससे आने वाले श्रद्धालु सुविधा पूर्वक दर्शन के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके। पुलिस प्रशासन ने सवारी मार्ग पर किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति दिखाई देने पर या सूचना मिलने पर पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 07342525253 और 0734 2527143 तथा डायल 100 पर सूचना देने के लिए व्हाट्सएप पर सूचना जारी की है।

 

श्रद्धालुओं के लिए पुलिस की एडवाइजरी

 

शाही सवारी के लिए पुलिस ने प्रदेशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। सवारी मार्ग में किसी भी तरह के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। दर्शनार्थी बैरिकेटिंग की व्यवस्था में ही दर्शन करेंगे । महिला बच्चों व वृद्ध लोगों को बैरिकेटिंग से दूर रहकर दर्शन करने की हिदायत दी है।

Share This News :